BREAKING NEWS
सहियाओं का भुगतान अब नहीं रुकेगा, जल्द टैब; एन‌एच‌एम कर्मियों को ईपीएफ का लाभडीपीएस बोकारो के हेडमास्टर गोपाल व शिक्षक रोहित को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानराष्ट्रीय पोषण माह में सहयोगिनी ने चास में चलाया जागरूकता अभियानजीजीएसईएसटीसी ने विद्यालयों में नवाचार और उद्यमिता विकास को दिया बढ़ावावाईबीएन विश्वविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, कानूनी-नैतिक चुनौतियों पर मंथनघोषणाओं से नहीं, जमीन पर दिखे स्वास्थ्य सुविधा : दीनदयालसहियाओं का भुगतान अब नहीं रुकेगा, जल्द टैब; एन‌एच‌एम कर्मियों को ईपीएफ का लाभडीपीएस बोकारो के हेडमास्टर गोपाल व शिक्षक रोहित को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानराष्ट्रीय पोषण माह में सहयोगिनी ने चास में चलाया जागरूकता अभियानजीजीएसईएसटीसी ने विद्यालयों में नवाचार और उद्यमिता विकास को दिया बढ़ावावाईबीएन विश्वविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, कानूनी-नैतिक चुनौतियों पर मंथनघोषणाओं से नहीं, जमीन पर दिखे स्वास्थ्य सुविधा : दीनदयाल
Uncategorized

सहियाओं का भुगतान अब नहीं रुकेगा, जल्द टैब; एन‌एच‌एम कर्मियों को ईपीएफ का लाभ

September 26, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, नामकुम में विभागीय योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने सहियाओं की प्रोत्साहन राशि में देरी पर सख्ती दिखाते हुए समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राज्य सरकार की विशेष प्रोत्साहन राशि मुख्यालय स्तर से सीधे भेजने की व्यवस्था करने को कहा, ताकि भुगतान प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो। सहियाओं को जल्द टैब उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने संविदाकर्मियों के मानदेय भुगतान में विलंब दूर करने के लिए एचआईआरएस के माध्यम से मुख्यालय स्तर से भुगतान की दिशा में कार्रवाई के निर्देश दिए। मलेरिया मरीजों को मच्छरदानी उपलब्ध कराने और नियंत्रण कार्यक्रम की नियमित निगरानी पर जोर दिया। एनएचएम कर्मियों को जल्द ईपीएफ का लाभ देने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने को कहा।

डॉक्टरों के रिक्त पद शीघ्र भरने, कम वित्तीय व्यय वाले कार्यक्रमों की निगरानी बढ़ाने और क्षेत्रीय फीडबैक के आधार पर योजनाओं में सुधार के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह समेत विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

← डीपीएस बोकारो के हेडमास्टर गोपाल व शिक्षक रोहित को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।