
रांची: चान्हो प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच 26 सितंबर की अहले सुबह ग्राम नुन्हु डहुटोली, पंचायत चोरेया में एक गरीब विधवा महिला का घर गिर गया। हादसे में रेणु मुंडा का कच्चा मकान बारिश के कारण क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय कोई हताहत नहीं हुआ।

बताया गया कि रेणु मुंडा के पति का पहले ही निधन हो चुका है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह किसी तरह जीवन-यापन कर रही हैं। घर गिरने के बाद उनके सामने सिर छिपाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। लगातार बारिश के बीच खुले में रहने को मजबूर महिला और उसके परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित महिला की स्थिति का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। ग्रामीणों ने आपदा राहत के तहत आर्थिक सहायता देने के साथ सुरक्षित आवास की व्यवस्था कराने की अपील की है।
Leave a Reply