BREAKING NEWS
वियतनाम हादसे में मृत रांची निवासी का शव लाने में जुटा प्रशासनडिजिटल हेल्थ में मॉडल राज्य बनेगा झारखंड : इरफान अंसारीकैंब्रियन स्कूल में ‘असीमो’ लैब शुरू, रोबोटिक्स-एआई सीखेंगे विद्यार्थीसीसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय शिविर, 296 कर्मियों की हुई जांच व आधार सेवाविश्व हृदय दिवस पर पारस एचईसी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, 31 अक्टूबर तक विशेष पैकेजरजरप्पा मंदिर मामले में हाईकोर्ट सख्त, 5 अक्टूबर को पर्यटन सचिव और डीसी की होगी पेशीवियतनाम हादसे में मृत रांची निवासी का शव लाने में जुटा प्रशासनडिजिटल हेल्थ में मॉडल राज्य बनेगा झारखंड : इरफान अंसारीकैंब्रियन स्कूल में ‘असीमो’ लैब शुरू, रोबोटिक्स-एआई सीखेंगे विद्यार्थीसीसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय शिविर, 296 कर्मियों की हुई जांच व आधार सेवाविश्व हृदय दिवस पर पारस एचईसी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, 31 अक्टूबर तक विशेष पैकेजरजरप्पा मंदिर मामले में हाईकोर्ट सख्त, 5 अक्टूबर को पर्यटन सचिव और डीसी की होगी पेशी
Uncategorized

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा

September 29, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

तेनुघाट —- तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में जिला जज प्रथम फहीम किरमानी के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा को संबोधित करते हुए श्री किरमानी ने बताया कि तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता विवेकानंद का आकस्मिक निधन 26 सितंबर 2026 को हो गया है। वे 16 जुलाई 1996 से तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे। वे सिविल और क्रिमिनल के अच्छे जानकार अधिवक्ता थे और स्वभाव से बहुत ही मिलनसार थे।

वे अपने पीछे पत्नी मंजू मिश्रा जो मध्य विद्यालय पाथुरिया में पारा शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं, दो अविवाहित पुत्री एवं एक पुत्र को छोड़ गए हैं। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की गई। इससे पूर्व तेनुघाट अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। मंच संचालन अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने किया। उन्होंने बताया कि दिवंगत अधिवक्ता विवेकानंद का जन्म 09 जुलाई 1965 को हुआ था। उनके निधन से पूरा अधिवक्ता संघ मर्माहत है। इस अवसर पर जिला जज द्वितीय सूर्यमणि त्रिपाठी, जिला जज तृतीय नीरज कुमार, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, मुंसिफ शिवराज मिश्रा, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार पांडेय एवं दिग्विजय नाथ शुक्ला, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, संयुक्त सचिव शंकर ठाकुर, राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सहित अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण मौजूद थे।

← भारत-वेस्टइंडीज टी-20 को लेकर सुरक्षा सख्त, बिना टिकट दर्शकों पर रहेगी नजर स्वच्छता समिति कर्मियों ने मानदेय व सरकारीकरण की उठाई मांग →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।