
रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से 30 सितंबर को आहूत झारखंड बंद से एक दिन पहले 29 सितंबर को रांची में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसमें मोर्चा के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होकर आंदोलनकारियों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।
मोर्चा के अनुसार, मशाल जुलूस के माध्यम से सरकार का ध्यान झारखंड आंदोलनकारियों की लंबित मांगों की ओर आकर्षित कराया जाएगा। संगठन का कहना है कि अलग झारखंड राज्य के गठन के आंदोलन में आंदोलनकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन लंबे समय बाद भी उनकी कई मांगें पूरी नहीं हुई हैं।
मोर्चा ने बंद को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। संगठन के मुताबिक, मशाल जुलूस आंदोलनकारियों की एकजुटता प्रदर्शित करने और सरकार तक उनकी मांगों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का माध्यम होगा। 30 सितंबर के बंद को लेकर मोर्चा की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
Leave a Reply