
रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने आरोप लगाया कि झारखंड में गठबंधन सरकार प्रशासन पर नियंत्रण खो चुकी है, जिससे अधिकारियों की मनमानी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के निर्देशों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है।

प्रदीप सिन्हा ने देवघर एसपी के व्यवहार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के फोन का जवाब नहीं दिए जाने का उल्लेख करते हुए सरकार पर प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की चुप्पी प्रशासनिक अराजकता को संरक्षण दे रही है। भाजपा ने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और प्रशासनिक अनुशासन बहाल करने की मांग की।
Leave a Reply