Uncategorized

आमटाल उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में SMC पुनर्गठन चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


बलियापुर (धनबाद): आमटाल स्थित उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के पुनर्गठन के लिए आयोजित आमसभा सह चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें झालू रवानी को अध्यक्ष, चिंता देवी को उपाध्यक्ष तथा राजू राम को सचिव बनाया गया।


सभा के दौरान प्रस्ताव संख्या-04 पारित कर आंगनबाड़ी सेविका सुलोचना देवी और एएनएम विमला कुमारी को समिति सदस्य नामित किया गया। नवगठित समिति में कुल 25 सदस्य शामिल हैं, जिनमें रेखा देवी, शकुंतला देवी, बर्णाली आचार्य, पूर्णिमा देवी, हरगोविंद आचार्य, मोनिका माजी, नैना राय, रूपा देवी और मिताली प्रमाणिक सहित अन्य नाम प्रमुख हैं।
चुनाव प्रक्रिया में विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता, मुखिया संजय गोराई, दीपाली कुमारी, रीना देवी, तरनी रवानी सहित कई गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में विद्यालय विकास और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *