
रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने जमशेदपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री समेत चार लोगों की मौत पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने हादसे को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताते हुए दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुदेश महतो ने कहा कि चार युवाओं का असमय निधन बेहद पीड़ादायक है। इस घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का यह दुख अत्यंत कठिन है और इस संकट की घड़ी में उनकी संवेदनाएं सभी शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने की कामना की। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
Leave a Reply