Uncategorized

तीन साल बाद भी ट्रांसपोर्ट नगर शुरू नहीं, चैम्बर ने परिवहन सचिव से मांगी पहल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सुकुरहुटू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर का शीघ्र संचालन और ट्रांसपोर्टर्स को परिसरों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन सचिव राजीव रंजन से मुलाकात की। चैम्बर ने कहा कि उद्घाटन के करीब तीन वर्ष बाद भी संचालन शुरू नहीं होने से परियोजना का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

अध्यक्ष तुलसी पटेल ने आवंटन, किराया और लीज व्यवस्था को लेकर ट्रांसपोर्टर्स की असमंजस की स्थिति दूर करने के लिए विभाग, चैम्बर और रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की संयुक्त बैठक का सुझाव दिया। महासचिव रोहित अग्रवाल ने वर्तमान संरचना में जरूरत के अनुसार नियमों के तहत व्यावहारिक बदलाव की अनुमति देने की मांग की, ताकि पार्किंग, लोडिंग-अनलोडिंग और वेयरहाउसिंग की सुविधाएं बेहतर हो सकें।

सह सचिव अमित शर्मा और पूजा ढाढा ने दूसरे चरण की योजना में ट्रांसपोर्टर्स की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। सचिव ने जल्द स्थल निरीक्षण कर आवंटन प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल ने अंतरराज्यीय बस परमिट में आ रही परेशानी का मुद्दा भी उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *