Uncategorized

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं और कांग्रेस के आंदोलन की जीत: बिनय सिन्हा दीपू

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बिनय सिन्हा दीपू ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देशभर के छात्रों-युवाओं के संघर्ष और कांग्रेस के आंदोलन की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि केवल इस्तीफा पर्याप्त नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में व्यापक सुधार, परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और पूरे मामले में उच्च स्तर पर जवाबदेही तय की जानी चाहिए। बिनय सिन्हा ने कहा कि पेपर लीक से प्रभावित छात्रों को न्याय मिलना चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि परीक्षा प्रणाली में सुधार कर छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न होने दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *