BREAKING NEWS
डीपीएस बोकारो के हेडमास्टर गोपाल व शिक्षक रोहित को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानराष्ट्रीय पोषण माह में सहयोगिनी ने चास में चलाया जागरूकता अभियानजीजीएसईएसटीसी ने विद्यालयों में नवाचार और उद्यमिता विकास को दिया बढ़ावावाईबीएन विश्वविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, कानूनी-नैतिक चुनौतियों पर मंथनघोषणाओं से नहीं, जमीन पर दिखे स्वास्थ्य सुविधा : दीनदयालएसबीयू में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंतीडीपीएस बोकारो के हेडमास्टर गोपाल व शिक्षक रोहित को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानराष्ट्रीय पोषण माह में सहयोगिनी ने चास में चलाया जागरूकता अभियानजीजीएसईएसटीसी ने विद्यालयों में नवाचार और उद्यमिता विकास को दिया बढ़ावावाईबीएन विश्वविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, कानूनी-नैतिक चुनौतियों पर मंथनघोषणाओं से नहीं, जमीन पर दिखे स्वास्थ्य सुविधा : दीनदयालएसबीयू में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
Uncategorized

राष्ट्रीय पोषण माह में सहयोगिनी ने चास में चलाया जागरूकता अभियान

September 25, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


बोकारो : राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर सामाजिक संस्था सहयोगिनी की ओर से चास प्रखंड में पोषण जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला समाज कल्याण शाखा, बोकारो तथा फोर्सेज झारखंड के सहयोग से आयोजित अभियान के तहत चास और ढेवाटांड स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और खानपान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुए।


कार्यक्रम में बाल देखभाल कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं के साथ बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। साथ ही जंक फूड के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। सहयोगिनी की एनिमेटर सोनी कुमारी ने कहा कि बच्चों को नियमित रूप से जंक फूड खिलाने से उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को पैकेटबंद और तैलीय खाद्य पदार्थों से दूर रखने तथा घर का बना पौष्टिक भोजन देने की अपील की।
मौके पर आंगनबाड़ी सेविका ललिता सिंह, अर्चना देवी, शबाना परवीन, श्वेता खातून, रीना कुमारी, सेजल कुमारी, कविता देवी, संगीता कुमारी, निकिता कुमारी, स्वाति कुमारी, पुष्पा कुमारी और दीक्षा कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

← जीजीएसईएसटीसी ने विद्यालयों में नवाचार और उद्यमिता विकास को दिया बढ़ावा डीपीएस बोकारो के हेडमास्टर गोपाल व शिक्षक रोहित को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।