सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नीट-यूजी 2026 में लहराया परचम

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के विद्यार्थियों ने नीट (यूजी)-2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय की वैष्णवी सिंह ने कैटेगरी रैंक 4983 हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। इसके अलावा शान्वी स्नेहल, कृतिका, इशिका मोदी, वेणु वैभव चौधरी, पलक प्रिया, भाव्या प्रकाश, लावण्या कश्यप और शुभ कृष्ण ने भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अभिभावकों और शिक्षकों को दिया। विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है तथा यह उपलब्धि छात्रों के कठिन परिश्रम का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *