Uncategorized

सीसीएल कर्मियों को तनाव प्रबंधन और कार्य-जीवन संतुलन का पाठ

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सीसीएल के मानव संसाधन विकास विभाग ने कल्याण विभाग के सहयोग से कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण पर कार्यशाला आयोजित की। इसमें मुख्यालय और विभिन्न क्षेत्रों से आए 57 अधिकारियों-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) एम.एफ. हक और महाप्रबंधक (कल्याण) एस.के. ठाकुर मौजूद रहे।

केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (सीआईपी), रांची की विशेषज्ञ रश्मि बिरुवा और कल्पना टोप्पो ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन से जुड़े विषयों पर प्रतिभागियों से संवाद किया। कार्यशाला में कार्यस्थल पर तनाव के संकेत पहचानने, उसके प्रभावी प्रबंधन और व्यक्तिगत व व्यावसायिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि खनन उद्योग की चुनौतीपूर्ण कार्यप्रकृति को देखते हुए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सकारात्मक कार्य वातावरण कर्मचारियों की कार्यक्षमता एवं कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। प्रतिभागियों ने इसे ज्ञानवर्धक और उपयोगी पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *