Uncategorized

सीसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय शिविर, 296 कर्मियों की हुई जांच व आधार सेवा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सीसीएल के कल्याण विभाग की ओर से दरभंगा हाउस स्थित सीसीएल मुख्यालय में 28 और 29 सितंबर को दो दिवसीय आधार एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य कर्मचारियों और संविदा कर्मियों को कार्यस्थल पर ही आधार संबंधी सेवाएं, स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था। आधार शिविर में 78 लोगों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया। वहीं, चिकित्सा शिविर में 218 प्रतिभागियों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने जांच के बाद आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया। प्रतिभागियों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया। सीसीएल के इस प्रयास से कर्मियों को आवश्यक सेवाओं के लिए अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं पड़ी। अभियान के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य और कर्मचारी कल्याण को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *