
रांची: हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोते जाने की घटना को लेकर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नेता थे। उनकी प्रतिमा का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। शाहदेव ने घटना को कानून-व्यवस्था से जोड़ते हुए पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विचारों का मुकाबला विचारों से होना चाहिए, इस तरह की घटनाओं से नहीं। भाजपा नेता ने प्रशासन से मामले की जांच कर घटना के पीछे शामिल लोगों की पहचान और पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।
Leave a Reply