Uncategorized

एसबीयू में अंग्रेजी-हिंदी-संथाली भौतिकी शब्दावली निर्माण पर मंथन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: एसबीयू के भौतिकी विभाग में भौतिकी की अंग्रेजी-हिंदी-संथाली त्रिभाषीय शब्दावली निर्माण को लेकर आयोजित पांच दिवसीय बैठक रविवार को संपन्न हुई। शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के अधीन वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग के प्रायोजन में हुई बैठक में विषय एवं भाषा विशेषज्ञों तथा अनुवादकों ने भाग लिया।

बैठक में वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दों के हिंदी और संथाली रूपांतरण, भाषाई उपयुक्तता और मानकीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई। संथाली भाषा विशेषज्ञ ठाकुर प्रसाद मुर्मू, डॉ. शर्मिला सोरेन, विलियम हांसदा, मीनाक्षी जी. मुर्मू, विन्सेंट मरांडी और डॉ. आशा कुमारी समेत विशेषज्ञ शामिल हुए।

विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने कहा कि भारतीय भाषाओं में वैज्ञानिक शब्दावली का विकास विद्यार्थियों के लिए जटिल विषयों को समझना आसान बनाएगा। कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने कहा कि वैज्ञानिक ज्ञान को भारतीय भाषाओं से जोड़ना समय की जरूरत है। आयोग के सहायक निदेशक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने भारतीय भाषाओं में वैज्ञानिक संसाधन विकसित करने के प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में प्रो. वीके सिंह और डॉ. नित्या गर्ग का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *