
रांची: आरयू के आर्यभट्ट सभागार में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह में विभिन्न महाविद्यालयों के 500 से अधिक स्वयंसेवकों और कार्यक्रम पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एकता रैली से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना ध्वजारोहण, लक्ष्य गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं।
कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, अनुशासन, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों से स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि दीपक कुमार समेत अन्य अतिथियों ने स्वयंसेवकों के सामाजिक कार्यों की सराहना की। समारोह में युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। एनआईसी, आरडीसी, प्री-आरडी और विश्वविद्यालय स्तर की उपलब्धियों के लिए भी सम्मान प्रदान किए गए।
Leave a Reply