BREAKING NEWS
रघुनाथपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर, संतुलित आहार पर जोरपितरों की दी हुई अमूल्य धरोहर है सनातन धर्म, इसकी रक्षा हमारी जिम्मेदारी : गुरुदेव श्रीमालीसीसीएल विद्या सारथी से 400 विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई- नीट की मुफ्त कोचिंगजमशेदपुर गोलीकांड पर बाबूलाल ने कानून-व्यवस्था को घेराराष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर 500 से अधिक युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्पएसबीयू में अंग्रेजी-हिंदी-संथाली भौतिकी शब्दावली निर्माण पर मंथनरघुनाथपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर, संतुलित आहार पर जोरपितरों की दी हुई अमूल्य धरोहर है सनातन धर्म, इसकी रक्षा हमारी जिम्मेदारी : गुरुदेव श्रीमालीसीसीएल विद्या सारथी से 400 विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई- नीट की मुफ्त कोचिंगजमशेदपुर गोलीकांड पर बाबूलाल ने कानून-व्यवस्था को घेराराष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर 500 से अधिक युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्पएसबीयू में अंग्रेजी-हिंदी-संथाली भौतिकी शब्दावली निर्माण पर मंथन
Uncategorized

जमशेदपुर गोलीकांड पर बाबूलाल ने कानून-व्यवस्था को घेरा

September 27, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: जमशेदपुर के बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े गोलीबारी और चार लोगों के घायल होने की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाएं अब राज्य के दूसरे शहरों तक पहुंच रही हैं और आम लोगों की सुरक्षा चिंता का विषय है।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस के शीर्ष पदों पर नियुक्ति और अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस नेतृत्व में योग्यता और निष्पक्षता के बजाय राजनीतिक नजदीकी को प्राथमिकता दिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने विभिन्न अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देने के औचित्य और पुलिस पदस्थापन की नीति सार्वजनिक करने की मांग की।

उन्होंने सीआईडी की जांचों में वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों और अवैध खनन-तस्करी से जुड़ी शिकायतों पर भी सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा। बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से अपराधियों पर कार्रवाई और पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

← राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर 500 से अधिक युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प सीसीएल विद्या सारथी से 400 विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई- नीट की मुफ्त कोचिंग →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।