
रांची: सीसीएलकी सीएसआर पहल ‘सीसीएल विद्या सारथी-2026’ का शुभारंभ रविवार को गांधीनगर स्थित सीसीएल लाल हॉस्टल में हुआ। इसके साथ कमांड क्षेत्रों के 10 डीएवी प्रशिक्षण केंद्रों पर भी योजना शुरू की गई। इसके तहत 400 विद्यार्थियों को दो वर्षों तक जेईई और नीट की निःशुल्क कोचिंग एवं मार्गदर्शन मिलेगा। विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों से विषयवार प्रशिक्षण, अध्ययन सामग्री, डिजिटल लर्निंग, नियमित टेस्ट और निरंतर शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रशिक्षण केंद्र कुजू, बरकाकाना, ढोरी, गिरिडीह, रजरप्पा, कथारा, रांची, अरगड़ा, हजारीबाग और पिपरवार में संचालित होंगे। रांची केंद्र में 60 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। NCSM के सहयोग से संचालित पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर देना है।
Leave a Reply