कैंब्रियन पब्लिक स्कूल की चार छात्राएं नीट-2026 में सफल

रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके की छात्राएं सुकन्या बिस्वई, अनामिका सिंह, झील सुहाना और गरिमा सिन्हा ने नीट-2026 परीक्षा में सफलता हासिल की है।

विद्यालय की निदेशक-सह-प्राचार्या परमजीत कौर ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों की निरंतर प्रेरणा का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सफल छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *