Uncategorized

‘कैच द रेन’ के जरिए जल संरक्षण का संदेश, लाली में निकली जागरूकता रैली

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: एनएसएस दिवस के अवसर पर वाईबीएन विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई ने गोद लिए गांव लाली, नामकुम में ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली का उद्देश्य ग्रामीणों को वर्षा जल संरक्षण, जल संचयन और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

एनएसएस स्वयंसेवकों ने रैली के दौरान “वर्षा जल बचाएं, जल संकट दूर भगाएं” जैसे संदेशों के जरिए ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने वर्षा जल को सहेजने और भविष्य के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. कौशल किशोर और संतोष कुमार मौजूद रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाते हुए जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पानी की बचत और संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

रैली में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीणों में जल के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *