Uncategorized

बैंक हड़ताल से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को राहत, 25 सितंबर को मिल सकती है सैलरी-पेंशन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए भुगतान व्यवस्था में बदलाव किया है। वित्त मंत्रालय के लेखा विभाग की ओर से 23 सितंबर को जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार सितंबर की सैलरी और पेंशन का भुगतान शुक्रवार को अग्रिम रूप से किया जा सकता है। सामान्य तौर पर भुगतान महीने के अंतिम कार्यदिवस के आसपास होता है, लेकिन बैंक हड़ताल के चलते इस बार प्रक्रिया पहले पूरी की जा रही है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना है। सरकार ने हड़ताल टालने की अपील की है और बातचीत जारी है।

बैंकिंग सेवाओं पर लगातार अवकाश और हड़ताल के असर को देखते हुए 27 सितंबर, रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को खोलने की व्यवस्था की गई है। 26 सितंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

अग्रिम भुगतान का लाभ झारखंड समेत देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। हालांकि राज्य सरकारों और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों की सैलरी पर इसका सीधा असर नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *