BREAKING NEWS
वियतनाम हादसे में मृत रांची निवासी का शव लाने में जुटा प्रशासनडिजिटल हेल्थ में मॉडल राज्य बनेगा झारखंड : इरफान अंसारीकैंब्रियन स्कूल में ‘असीमो’ लैब शुरू, रोबोटिक्स-एआई सीखेंगे विद्यार्थीसीसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय शिविर, 296 कर्मियों की हुई जांच व आधार सेवाविश्व हृदय दिवस पर पारस एचईसी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, 31 अक्टूबर तक विशेष पैकेजरजरप्पा मंदिर मामले में हाईकोर्ट सख्त, 5 अक्टूबर को पर्यटन सचिव और डीसी की होगी पेशीवियतनाम हादसे में मृत रांची निवासी का शव लाने में जुटा प्रशासनडिजिटल हेल्थ में मॉडल राज्य बनेगा झारखंड : इरफान अंसारीकैंब्रियन स्कूल में ‘असीमो’ लैब शुरू, रोबोटिक्स-एआई सीखेंगे विद्यार्थीसीसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय शिविर, 296 कर्मियों की हुई जांच व आधार सेवाविश्व हृदय दिवस पर पारस एचईसी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, 31 अक्टूबर तक विशेष पैकेजरजरप्पा मंदिर मामले में हाईकोर्ट सख्त, 5 अक्टूबर को पर्यटन सचिव और डीसी की होगी पेशी
Uncategorized

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 को लेकर सुरक्षा सख्त, बिना टिकट दर्शकों पर रहेगी नजर

September 28, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में हुई बैठक में विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने स्टेडियम और आसपास के क्षेत्र में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ व्यापक ट्रैफिक प्लान और प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। दोपहर तीन बजे प्रवेश शुरू होने से पहले बिना टिकट दर्शकों को स्टेडियम के आसपास जमा नहीं होने दिया जाएगा। दर्शकों को निर्धारित गेटों से कतारबद्ध तरीके से प्रवेश मिलेगा। प्रशासन ने दर्शकों से समय पर पहुंचकर कतार में लगने तथा प्रतिबंधित वस्तुएं स्टेडियम में नहीं लाने की अपील की है।

शहरवासियों और क्रिकेट प्रेमियों से यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने को कहा गया है। किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को देने की अपील की गई। बैठक में एसएसपी राकेश रंजन, एसपी सिटी पारस राणा, एसपी ट्रैफिक राकेश सिंह समेत जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय और सचिव सौरभ तिवारी मौजूद रहे।

← फुटबॉल मैदान से गूंजा मानवता का संदेश, नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटे दिग्गज तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।