Uncategorized

मरीजों की सुरक्षित दवा व्यवस्था में फार्मासिस्ट की अहम भूमिका

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना” रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस दौरान फार्मासिस्टों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को सुरक्षित एवं प्रभावी दवा उपलब्ध कराने में फार्मासिस्ट की भूमिका पर चर्चा की।

फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका महत्वपूर्ण है। दवाओं का सही चयन, उचित खुराक, सुरक्षित उपयोग और मरीजों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में फार्मासिस्ट अहम योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि बदलते स्वास्थ्य परिदृश्य में फार्मासिस्टों की जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में उन्हें आवश्यक संसाधन, प्रशिक्षण और बेहतर कार्य अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में फार्मेसी विभाग के कर्मचारियों ने मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *