Uncategorized

फ्लड लाइट में 16 स्कूल भिड़ेंगे, आरसीटी 2026 में पहली बार युवाओं का क्रिकेट मंच

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: क्रिकेट के मैदान पर इस बार रांची के स्कूलों की प्रतिभा भी नजर आएगी। रांची जिमखाना क्लब में आयोजित होने वाली रांची चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में पहली बार स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप कराई जा रही है। 22 और 23 अक्टूबर को होने वाली प्रतियोगिता में शहर के 16 प्रतिष्ठित स्कूल नॉकआउट मुकाबलों में उतरेंगे। दो दिनों में फ्लड लाइट के बीच 15 मैच खेले जाएंगे।

मुख्य रांची चैंपियंस ट्रॉफी 24 से 29 अक्टूबर तक होगी, जिसमें 12 प्रतिष्ठित संस्थाओं की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन समिति के अनुसार पिछले संस्करण की सफलता के बाद इस बार प्रतियोगिता को और व्यापक बनाया गया है। खिलाड़ियों को पेशेवर माहौल देने के लिए सभी मुकाबले टर्फ ग्राउंड पर डे-नाइट प्रारूप में होंगे।

टूर्नामेंट में जर्सी नीलामी नाइट भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजन समिति का कहना है कि प्रतियोगिता का उद्देश्य क्रिकेट के साथ खेल भावना, सौहार्द और विभिन्न संस्थाओं के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *