Uncategorized

दीनदयाल के विचारों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप वर्मा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर नई दिल्ली में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रसेवा, जनसेवा और अंत्योदय के विचारों को स्मरण किया।

डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार आज भी समाज व राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन, चिंतन और संगठन के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास का लाभ पहुंचाना ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *