Uncategorized

वियतनाम हादसे में रांची के योग शिक्षक की मौत, तीन दिन से शव वापसी का इंतजार

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रांची के किशोरगंज निवासी योग शिक्षक राजा वर्मा की वियतनाम में सड़क हादसे में मौत हो गई। राजा पिछले करीब एक वर्ष से वियतनाम में काम कर रहे थे। हादसे के बाद उनका पार्थिव शरीर पिछले तीन दिनों से वहीं पड़ा है। परिजनों के अनुसार, शव को भारत लाने में करीब 20 लाख रुपये का खर्च आएगा, जिसे जुटाना परिवार के लिए मुश्किल है।

राजा के पिता बिजली मिस्त्री हैं। विदेश में काम कर राजा परिवार को आर्थिक मदद के लिए नियमित रूप से पैसे भेजते थे। उनकी कमाई से ही घर का खर्च चलता था। अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद से घर में चूल्हा तक नहीं जला है।

परिवार ने सरकार से तत्काल आर्थिक और प्रशासनिक मदद की गुहार लगाई है, ताकि राजा का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाया जा सके। परिजन अंतिम बार अपने बेटे का चेहरा देखना चाहते हैं और पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *