शादी का डिजिटल कार्ड बना साइबर ठगी का जाल, APK फाइल डाउनलोड करते ही 3.58 लाख रुपये उड़ाए

रांची: साइबर अपराधियों ने शादी के डिजिटल निमंत्रण कार्ड के बहाने रांची के पिस्का मोड़ निवासी बंशीधर सारंगी को ठगी का शिकार बना लिया। आरोप है कि मोबाइल पर भेजी गई एपीके (APK) फाइल डाउनलोड करते ही उनका फोन हैक हो गया और बैंक खाते से चार किस्तों में 3.58 लाख रुपये निकाल लिए गए।

पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई को एक परिचित के नाम से शादी का निमंत्रण कार्ड आया था। फाइल डाउनलोड करने के कुछ देर बाद मोबाइल असामान्य रूप से काम करने लगा और फिर खाते से रुपये निकासी के संदेश आने लगे। जांच में पता चला कि साइबर अपराधियों ने चार बार में कुल 3.58 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *