Uncategorized

शोभा यादव ने महिला आयोग में 4014 लंबित मामलों का उठाया मुद्दा, भूषण बाड़ा प्रकरण में कार्रवाई की मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शोभा यादव ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आयोग के निष्क्रिय रहने और आदिवासी बेटियों की मानव तस्करी की घटनाओं से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जून 2020 से 31 जनवरी 2026 तक महिला आयोग में 4014 मामले लंबित रहे हैं। आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर भी उन्होंने सरकार से सवाल किया।

शोभा यादव ने एनसीआरबी के 2023 के आंकड़ों का हवाला देते हुए झारखंड में मानव तस्करी के 200 मामले दर्ज होने की बात कही। इनमें 132 बच्चे और 79 नाबालिग लड़कियां शामिल होने का दावा किया। उन्होंने सिमडेगा के 14 वर्षीय बच्ची से जुड़े भूषण बाड़ा प्रकरण में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल उठाए। उन्होंने निष्पक्ष जांच और कानून के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए महिला आयोग को सक्रिय करने तथा मानव तस्करी पर रोक के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *