Uncategorized

संजय सेठ के आवास पर आज करम मिलन, दिल्ली में दिखेगी झारखंड की लोक-संस्कृति

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

राँची : रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ के नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर रोड आवास पर 27 सितंबर को शाम 6 बजे से करम मिलन समारोह आयोजित होगा। समारोह में झारखंड की लोक-संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का संदेश प्रमुख रहेगा।

संजय सेठ ने कहा कि करम पर्व प्रकृति और मानव जीवन के सदियों पुराने संबंध की जीवंत अभिव्यक्ति है। यह जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं को सहेजने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आयोजन का उद्देश्य झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को देशभर के लोगों तक पहुंचाना और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना है।

आयोजन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित केंद्रीय मंत्री, सांसद और अन्य गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *