BREAKING NEWS
जेपीएससी मामले की सीबीआई जांच कराए सरकार : सुदेश महतोदेवघर में मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यसमिति बैठक, संगठन विस्तार पर जोररिम्स में हाईटेक सुविधाओं का विस्तार, 200 नए वेंटिलेटर मिलेंगेआलम हॉस्पिटल में जटिल किडनी सर्जरी सफलराहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शनआईआईएम रांची में 18वें एग्जीक्यूटिव एमबीए बैच का शुभारंभजेपीएससी मामले की सीबीआई जांच कराए सरकार : सुदेश महतोदेवघर में मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यसमिति बैठक, संगठन विस्तार पर जोररिम्स में हाईटेक सुविधाओं का विस्तार, 200 नए वेंटिलेटर मिलेंगेआलम हॉस्पिटल में जटिल किडनी सर्जरी सफलराहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शनआईआईएम रांची में 18वें एग्जीक्यूटिव एमबीए बैच का शुभारंभ
Uncategorized

सावन महोत्सव मेले का शुभारंभ, 100 से अधिक स्टॉल बने आकर्षण

July 21, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: अग्रवाल सभा रांची की महिला समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन भवन में 27वें तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेले का शुभारंभ हुआ। महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन गाड़ोदिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जबकि पुष्पा अग्रवाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सावन मेला महिलाओं की अद्वितीय शक्ति, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया तथा मंत्री निर्मल बुधिया ने सभा की गतिविधियों की जानकारी दी। महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल ने मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मेले की संयोजिका अनुसूया नेवटिया ने बताया कि इस वर्ष 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। दूसरे दिन सावन सिंघारा कार्यक्रम होगा, जबकि समापन समारोह में सर्वश्रेष्ठ स्टॉल को सम्मानित किया जाएगा। पहले दिन बड़ी संख्या में महिलाओं ने खरीदारी की और विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया।

← थानों में बढ़ेगी ताकत: रिजर्व पुलिस बल के उपयोग का सुझाव, भाटिया ने उठाई मांग एसबीयू ने शुरू किया ‘हरित ग्राम अभियान’ →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।