BREAKING NEWS
डीपीएस रांची में मनाया गया तृतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवसगोमिया: सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी आवासीय परिसर की सड़कें बदहाल, हादसों का खतराहरे परिधानों में सजी महिलाओं ने मनाया भव्य सावन महोत्सवगिरिडीह जिले के गांडेय से दो अपहृत युवकों को पुलिस ने सकुशल बरामद किया दो आरोपी गिरफ्तार।ज्ञान के प्रति भूख जरूरी, विद्यार्थी अपनी क्षमता निखारें : निदेशक प्रभारी प्रिय रंजनदिल्ली की ‘लेडी सिंघम’ का गिरिडीह में सम्मान, लाखों महिलाओं को सिखा चुकीं आत्मरक्षाडीपीएस रांची में मनाया गया तृतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवसगोमिया: सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी आवासीय परिसर की सड़कें बदहाल, हादसों का खतराहरे परिधानों में सजी महिलाओं ने मनाया भव्य सावन महोत्सवगिरिडीह जिले के गांडेय से दो अपहृत युवकों को पुलिस ने सकुशल बरामद किया दो आरोपी गिरफ्तार।ज्ञान के प्रति भूख जरूरी, विद्यार्थी अपनी क्षमता निखारें : निदेशक प्रभारी प्रिय रंजनदिल्ली की ‘लेडी सिंघम’ का गिरिडीह में सम्मान, लाखों महिलाओं को सिखा चुकीं आत्मरक्षा
Uncategorized

हरिओम सेवा संस्था ने टॉपर छोटी कुमारी को मेस सहायता दी

July 24, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


बलियापुर/बोकारो: झारखंड इंटरमीडिएट कला संकाय की राज्य टॉपर छोटी कुमारी की शिक्षा यात्रा को नई मजबूती मिली है। एक साधारण मजदूर परिवार से आने वाली इस होनहार छात्रा की मदद के लिए हरिओम सेवा संस्था, बलियापुर आगे आई है। संस्था ने छोटी कुमारी को पांच महीने के मेस शुल्क के रूप में 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।


शुक्रवार को संस्था की टीम बोकारो स्थित छोटी कुमारी के आवास पहुंची और उन्हें यह राशि सौंपी। इस दौरान संस्था ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी पढ़ाई के दौरान हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
संस्था के वरिष्ठ समाजसेवी विनोद सिंह ने कहा कि छोटी कुमारी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से राज्य का नाम रोशन किया है। आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभा के रास्ते में बाधा नहीं बनना चाहिए। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी आगे आकर ऐसे विद्यार्थियों का सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में मौजूद सिंदरी विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता ने कहा कि “छात्र बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा।” उन्होंने शिक्षा में आर्थिक बाधाओं को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया।
इस मौके पर संस्था के सदस्य, स्थानीय गणमान्य लोग और छोटी कुमारी के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

← री-नीट में 627 अंक प्राप्त करने वाली स्नेहल झा का भाजपा नेताओं ने किया सम्मान सिंदरी एडीपीओ कार्यालय पहुंचे आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।