BREAKING NEWS
रघुनाथपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर, संतुलित आहार पर जोरपितरों की दी हुई अमूल्य धरोहर है सनातन धर्म, इसकी रक्षा हमारी जिम्मेदारी : गुरुदेव श्रीमालीसीसीएल विद्या सारथी से 400 विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई- नीट की मुफ्त कोचिंगजमशेदपुर गोलीकांड पर बाबूलाल ने कानून-व्यवस्था को घेराराष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर 500 से अधिक युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्पएसबीयू में अंग्रेजी-हिंदी-संथाली भौतिकी शब्दावली निर्माण पर मंथनरघुनाथपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर, संतुलित आहार पर जोरपितरों की दी हुई अमूल्य धरोहर है सनातन धर्म, इसकी रक्षा हमारी जिम्मेदारी : गुरुदेव श्रीमालीसीसीएल विद्या सारथी से 400 विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई- नीट की मुफ्त कोचिंगजमशेदपुर गोलीकांड पर बाबूलाल ने कानून-व्यवस्था को घेराराष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर 500 से अधिक युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्पएसबीयू में अंग्रेजी-हिंदी-संथाली भौतिकी शब्दावली निर्माण पर मंथन
Uncategorized

रघुनाथपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर, संतुलित आहार पर जोर

September 27, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

कसमार : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत सहयोगिनी संस्था की ओर से बागदा पंचायत के रघुनाथपुर गांव में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, संतुलित आहार और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।


कार्यक्रम में सहयोगिनी संस्था के समन्वयक प्रकाश कुमार महतो ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार जरूरी है। उन्होंने बच्चों और किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए परिवार एवं समुदाय को पोषण संबंधी जानकारी के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
प्रशिक्षक कुमारी मंजू ने बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में पौष्टिक भोजन की भूमिका पर जानकारी दी। उन्होंने जंक फूड के अत्यधिक सेवन से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से अवगत कराया और पौष्टिक आहार अपनाने पर जोर दिया।


शिविर में किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं एवं किशोरियों ने स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े सवाल पूछे तथा अपनी समस्याएं साझा कीं।
बताया गया कि बोकारो जिला समाज कल्याण शाखा एवं फोर्सज झारखंड के सहयोग से राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर एनिमेटर संगीता देवी, रूपा, सपना, अंजली, प्रीति, सीमा, पिंकी, भगवती, डोली, सहिया बिलासी देवी समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

← पितरों की दी हुई अमूल्य धरोहर है सनातन धर्म, इसकी रक्षा हमारी जिम्मेदारी : गुरुदेव श्रीमाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।