Uncategorized

GGSESTC बोकारो की शहनाज फरहीन ने रचा इतिहास, MBA में 9.21 CGPA पर राज्यपाल के हाथों मिला गोल्ड मेडल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो (ख़बर आजतक) : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (GGSESTC), बोकारो की छात्रा शहनाज फरहीन ने MBA की पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के द्वितीय दीक्षांत समारोह में उन्हें विश्वविद्यालय परीक्षा में 9.21 CGPA प्राप्त करने पर MBA की डिग्री के साथ स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। यह सम्मान झारखंड के महामहिम राज्यपाल के हाथों प्रदान किया गया।


संस्थान के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने शहनाज फरहीन को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके, शिक्षकों और पूरे संस्थान के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि शहनाज की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
दीक्षांत समारोह में इंजीनियरिंग और MBA पाठ्यक्रमों के 320 से अधिक विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। सोसाइटी के अध्यक्ष श्री तरसेम सिंह और सचिव श्री सुरेंद्र पाल सिंह ने भी शहनाज फरहीन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *