खूंटी में बिरसा हॉस्पिटल की डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन, मरीजों को बड़ी राहत

खूंटी: बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च के तहत संचालित बिरसा हॉस्पिटल में मंगलवार को अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया गया। रेलवे डीजीपी अनिल पलटा, यूटीआईएस‌एल के महाप्रबंधक & मुख्य कार्यकारी अधिकारी जय प्रकाश चहल और वित्त मंत्रालय के मीडिया सेल से प्रकाश पियूष ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर यूनिट…

खूंटी: बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च के तहत संचालित बिरसा हॉस्पिटल में मंगलवार को अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया गया।

रेलवे डीजीपी अनिल पलटा, यूटीआईएस‌एल के महाप्रबंधक & मुख्य कार्यकारी अधिकारी जय प्रकाश चहल और वित्त मंत्रालय के मीडिया सेल से प्रकाश पियूष ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर यूनिट को जनता को समर्पित किया। इस दौरान डॉ. शीतल मलुआ, डॉ. अजय नेहरू और संस्थान के चेयरमैन अशोक कुमार भगत मौजूद रहे।

चेयरमैन अशोक कुमार भगत ने कहा कि इस यूनिट से झारखंड के मरीजों को अब डायलिसिस के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर सस्ती और बेहतर सुविधा मिलने से समय और धन दोनों की बचत होगी।

कार्यक्रम में बिरसा नर्सिंग संस्थान के छात्रों ने लोक नृत्य और गीत की प्रस्तुति दी। अतिथियों ने अस्पताल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *