
कसमार : कसमार प्रखंड कार्यालय के प्रमुख सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नियोति दे ने की। इस दौरान जिन्हें सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष चुना गया है। वही समिति मे बीडीओ नम्रता जोशी, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम, पंसस रवि कुमार, प्रिया देवी, मंजू देवी, ललीता देवी, पूनम मरांडी समेत कुल छह सदस्यों को कमिटि में शामिल किया गया।
बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बाल संरक्षण से जुडी संस्था सहयोगिनी एवं सीनी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कमिटी की अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख नियोति दे ने कहा कि कसमार में बच्चों के अधिकारों की रक्षा, बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं की रोकथाम और उनके सर्वांगीण विकास के लिए यह समिति एक मजबूत मंच बनेगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी बच्चा शिक्षा और बुनियादी अधिकारों से वंचित न रहे। बीडीओ नम्रता जोशी ने बताया कि बाल संरक्षण करना पूरे समाज का दायित्व है। बैठक के अंत में बच्चों के हित में साझा कार्ययोजना तैयार करने का संकल्प लिया गया। बैठक मे बीडीओ नम्रता जोशी, प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी धरणीधर सिह, बाल संरक्षण समिति बोकारो के अजीत राणा, कुमारी किरण, राजकिशोर सूर्यमणि देवी, सपन सिह सहित विभिन्न पंचायतों के समिति सदस्य और प्रखंड स्तर के कई अधिकारी मौजूद थे।
Leave a Reply