Uncategorized

दुर्गा पूजा में सेवा और सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे 200 स्वयंसेवक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

फिरायालाल चौक पर सहायता शिविर, मेडिकल कैंप और खोया-पाया कार्ड की होगी व्यवस्था

रांची: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में सहयोग के लिए युवा सुरक्षा वाहिनी के 200 स्वयंसेवक जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करेंगे। इसे लेकर रविवार को वाहिनी की बैठक अध्यक्ष ओम वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूजा महोत्सव के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने और विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि वाहिनी के सदस्य जिला प्रशासन और पूजा पंडालों के आयोजकों के बीच समन्वय स्थापित कर सहयोग करेंगे। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए फिरायालाल चौक पर विशेष शिविर लगाया जाएगा। यहां मेडिकल कैंप के साथ खोया-पाया कार्ड भी वितरित किए जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को त्वरित सहायता मिल सके।

बैठक का संचालन विक्की वर्मा और सागर वर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सुमित लोहरा एवं अमित ने दिया। इस अवसर पर संजय वर्मा, अजीत, ऋतुराज शाहदेव, शिवम, सागर लहरी, सक्षम झा, राजेश सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *