
रांची: निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से 18 नवंबर को आहूत दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल बंद स्थगित कर दिया गया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मामले की सीबीआई जांच शुरू होने के बाद बंद स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा एसटी मोर्चा के लगातार चरणबद्ध आंदोलन और भाजपा की ओर से सीबीआई जांच की मांग उठाए जाने के बाद सरकार ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा की थी। फिलहाल सीबीआई मामले की जांच कर रही है। सन्नी टोप्पो ने स्पष्ट किया कि बंद स्थगित किया गया है, लेकिन निशा भगत को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी।



