आवास आवंटन में देरी से नाराज बीएसएल के पूर्व कर्मचारी, आंदोलन की चेतावनी दी

बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के दर्जनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने आवास आवंटन में हो रही देरी को लेकर एक बैठक आयोजित कर अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आवास के लिए आवेदन किया था। सिक्यूरिटी मनी सहित सभी आवश्यक राशि जमा करने के बाद…

बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के दर्जनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने आवास आवंटन में हो रही देरी को लेकर एक बैठक आयोजित कर अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आवास के लिए आवेदन किया था। सिक्यूरिटी मनी सहित सभी आवश्यक राशि जमा करने के बाद उन्हें अलॉटमेंट लेटर भी प्राप्त हो चुका है, इसके बावजूद बार-बार नए नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिससे वे असमंजस में हैं।

पूर्व कर्मचारियों का कहना है कि सभी शर्तों का पालन करने के बावजूद इस तरह की कार्रवाई से उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने इस संबंध में सांसद ढुल्लू महतो से हस्तक्षेप की मांग की थी। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा और बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से बात कर समाधान का आश्वासन दिया था।

हालांकि दो महीने बीत जाने के बाद भी कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इससे नाराज कर्मचारियों ने अब धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *