भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : आदित्य साहू

बोकारो : बोकारो के महामिलन बैंकेट हॉल में बुधवार को भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026” के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, धनबाद सांसद ढुलू महतो और अमरदीप यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र…

बोकारो : बोकारो के महामिलन बैंकेट हॉल में बुधवार को भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026” के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, धनबाद सांसद ढुलू महतो और अमरदीप यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज ने अतिथियों का स्वागत किया।


कार्यक्रम में आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और ऐसे प्रशिक्षण शिविर संगठन को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, सेवा भाव और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण बढ़ाने का माध्यम है। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि विचारों की मजबूती ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है।
निवर्तमान सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कार्यकर्ता विकास और दायित्व बोध पर मार्गदर्शन दिया। वहीं अमर कुमार बाउरी ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर संगठन की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में करीब 150 कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *