
रांची: जनजातीय गौरव दिवस पर झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के मानवविज्ञान एवं जनजातीय अध्ययन विभाग की ओर से आयोजित ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय की छात्रा जितीशा घटक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वह इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में बीबीए एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं।

जितीशा ने ‘उलगुलान के वीर योद्धा’ विषय पर निबंध लिखकर जनजातीय समाज के संघर्ष, वीरता, बलिदान और जल, जंगल, जमीन के अधिकारों की लड़ाई को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनके लेखन में जनजातीय अस्मिता और स्वाभिमान के ऐतिहासिक संघर्ष को भी रेखांकित किया गया।
इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. (डॉ.) सरोज शर्मा ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. स्मृति सिंह और संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) आचार्य ऋषि रंजन ने भी जितीशा को बधाई दी। उन्होंने इसे अकादमिक प्रतिभा के साथ सांस्कृतिक चेतना का परिचायक बताया।



