Uncategorized

डॉक्टरों का आंदोलन तय, 21 अक्टूबर को प्रदर्शन; 22 से कार्यबहिष्कार

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड के चिकित्सकों ने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। रविवार को रांची में हुई संयुक्त बैठक में विभिन्न चिकित्सा संगठनों ने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को साझा एजेंडा बनाते हुए आंदोलन की रूपरेखा तय की। 21 अक्टूबर को राज्यभर में प्रदर्शन और 22 अक्टूबर से dकार्यबहिष्कार की चेतावनी दी गई है।

चिकित्सकों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, हिंसा की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई और झारखंड मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। 50 बेड तक के अस्पतालों, नर्सिंग होम और क्लिनिक को क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट से मुक्त करने का मुद्दा भी उठाया गया।

इसके अलावा डीएसीपी, करियर प्रोग्रेशन, जूनियर डॉक्टरों के वेतन, मातृत्व लाभ, भर्ती कैलेंडर, मेडिकल छात्रों के समय पर वजीफा और निजी कॉलेजों में अनधिकृत कटौती रोकने की मांग की गई। आयुष्मान भुगतान, पैकेज दर और अस्पताल लाइसेंस के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था की मांग भी शामिल है। 27 सितंबर से तैयारी और 5 से 8 अक्टूबर तक जनजागरूकता अभियान चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *