Uncategorized

पुलिस एसोसिएशनों के बयान पर भाजपा का हमला, अजय साह ने उठाए डीजीपी की कार्यशैली पर सवाल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड पुलिस एसोसिएशन और आईपीएस एसोसिएशन की ओर से जारी बयानों को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू पर जेएमएम-कांग्रेस की राजनीतिक स्क्रिप्ट पढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन को पुलिसकर्मियों के हितों और पुलिस व्यवस्था की निष्पक्षता की चिंता करनी चाहिए, न कि राजनीतिक बयानबाजी में उलझना चाहिए।

अजय साह ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के सवालों का समर्थन करते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध, थानों में कथित दुष्कर्म और पॉक्सो कानून के उल्लंघन जैसे गंभीर मामलों पर सवाल उठाना विपक्ष की जिम्मेदारी है। उन्होंने डीजीपी की नियुक्ति और कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए। साथ ही अवैध कोयला, बालू और पत्थर कारोबार तथा जेपीएससी-जेएसएससी घोटालों पर पुलिस की कार्रवाई का हिसाब मांगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस व्यवस्था की निष्पक्षता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *