Uncategorized

सोनिया गांधी की पुस्तक में लोकतंत्र, संघर्ष और मानवीय संवेदनाओं की झलक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस, झारखंड की ओर से सोमवार को प्रेस क्लब में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव’ पर विशेष पुस्तक पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव आदित्य विक्रम जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक के विभिन्न अंश पढ़े गए और सोनिया गांधी के जीवन, संघर्ष, व्यक्तिगत अनुभवों तथा राजनीतिक यात्रा पर चर्चा हुई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक एकता और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आदित्य विक्रम जायसवाल ने पुस्तक को त्याग, संघर्ष और प्रेम की अनुभूतियों से जुड़ी रचना बताया। वहीं लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में पढ़ने-लिखने की संस्कृति विकसित करते हैं।

कार्यक्रम में डॉ. रीमा खलखो, डॉ. सिद्धार्थ, उत्कर्ष मिश्रा, प्रिया थॉमसन और एलेन एंड्रयू ने पुस्तक पाठ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *